Site icon Skyplusnews

चौबेपुर के राजवाड़ी में अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

चौबेपुर थाना के राजवाड़ी तरी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसीपी सारनाथ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।  

मंगलवार को कुछ लोग राजवाड़ी तरी की तरफ गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है। 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसपीपी व थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई पहचान नहीं सका। 

मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। मृतक के शरीर पर बनियान व ब्लू कलर की जींस है। चेहरे पर चोट के निशान होने की वजह से आशंका जताई जा रही कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने शव फेंक दिया होगा।

चौबेपुर थाना के राजवाड़ी तरी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद एसीपी सारनाथ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।  मंगलवार को कुछ लोग राजवाड़ी तरी की तरफ गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसपीपी व थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई पहचान नहीं सका। मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। मृतक के शरीर पर बनियान व ब्लू कलर की जींस है। चेहरे पर चोट के निशान होने की वजह से आशंका जताई जा रही कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने शव फेंक दिया होगा। 

Exit mobile version