भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग (60) को शासन ने नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया। शुक्रवार सुबह अचानक भारी सुरक्षा के बीच उनको भदोही ज्ञानपुर से प्रयागराज लाया गया। गुरुवार को विधायक ने भदोही कोर्ट में पुलिस से बचते हुए सरेंडर किया था। विधायक के बेटे जईम बेग को भी शुक्रवार को वाराणसी जेल शिफ्ट किया। जेलर सूबेदार यादव ने बताया- डीएम के आदेश के बाद जाहिद बेग को नैनी जेल और उनके बेटे जईम की जेल बदली गई है। विधायक को गुरुवार शाम को जेल में दाल-चावल खाने के लिए दिया गया था। शुक्रवार सुबह नाश्ते में दलिया, गुड़ और चाय दी गई। नाश्ते के बाद इनको यहां से रवाना किया गया। नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में केस दर्ज होने के बाद जाहिद बेग परिवार के साथ फरार थे। बुधवार को जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद शुक्रवार को विधायक ने सरेंडर कर दिया। अभी उनकी पत्नी सीमा बेग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। भागते हुए कोर्ट पहुंचे थे जाहिद बेग, पुलिस से हुई थी खींचतान
सपा विधायक जाहिद बेग ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। विधायक चुपके से कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। लेकिन वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट के गेट पर पकड़ लिया। खींचतान हुई। विधायक दो बार गिर भी पड़े। उनकी चप्पल टूट गई। किसी तरह से विधायक ने खुद को छुड़ाया और नंगे पैर भागते हुए CJM कोर्ट रूम पहुंचे। वहां जज के सामने सरेंडर किया। जाहिद बेग के साथ सपा जिलाध्यक्ष भी थे। जेल जाते वक्त जाहिद बेग ने कहा था- मुझे खींचा गया, मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं न गुंडा हूं, न बदमाश। मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है, मुझे पता नहीं है। शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर के दौरान की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए नाबालिग मेड के सुसाइड का पूरा मामला
भदोही शहर में जाहिद बेग का घर मालिकाना मोहल्ले में है। 9 सितंबर को 17 साल की नाजिया ने फांसी लगा ली थी। वह विधायक के यहां काम करती थी। विधायक ने खुद इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। विधायक ने उस वक्त कहा था- नाजिया के साथ काम करने वाली दूसरी युवती ने स्टोर रूम के पास जाकर उसे आवाज दी। दरवाजा खोलने को कहा। जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने इसकी सूचना मुझे दी। इस मामले में दो FIR दर्ज हुई है। पहली श्रम विभाग और बाल कल्याण ने दर्ज कराई है। इसमें नाबालिग से घर में काम करने का मामला है। इसमें जाहिद बेग के साथ ही उनकी पत्नी को भी नामजद किया गया है। दूसरी भदोही पुलिस ने जांच के बाद की है। 10 सितंबर को पुलिस ने मारा छापा, विधायक परिवार के साथ फरार
10 सितंबर को डीएम ने बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को विधायक के यहां भेजा। पुलिस ने भी विधायक के आवास पर छापेमारी की। विधायक जाहिद बेग, पत्नी सीमा और बेटा जईम फरार हो गए। पुलिस ने एक और नाबालिग को मुक्त कराया। उसे बाल कल्याण समिति के आदेश पर प्रयागराज के राजकीय बाल गृह भेजा गया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह विधायक के आवास पर काम करती थीं। अक्सर उन्हें डांट-फटकार के साथ मार भी पड़ती थी। नाजिया खाना बनाना और बर्तन साफ करती थी। वह घर से भागने की प्लानिंग कर रही थी। विधायक ने इस बात पर उसे फटकार लगाई। हालांकि, इस मामले में परिवार की तरफ से कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई। नाजिया के पिता इमरान ने बताया- उनकी बेटी पिछले 9 साल से बेग परिवार के यहां काम कर रही थी और उसे हर महीने 1,000 रुपए मिलते थे, जिसे उसकी मां नूरजहां लेकर आती थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को हिरासत में लिया। 4 दिन उससे पूछताछ की। बुधवार को जईम को जेल भेज गया। विधायक और उनकी पत्नी फरार हो गईं। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। सपा के प्रदर्शन के बीच पहुंचे, पुलिस से सपाइयों की नोकझोंक
मामले में गुरुवार को सपा कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था- जाहिद बेग के खिलाफ जानबूझकर पुलिस एक्शन ले रही है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट में लग गई। इसी बीच जाहिद बेग गाड़ी से सपा जिला अध्यक्ष के साथ कोर्ट पहुंचे। पीछे के गेट से एंट्री की। जैसे ही वह गाड़ी से उतरे तो पूरे कोर्ट में सरेंडर की खबर फैल गई। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पुलिस पहुंच गई। जाहिद बेग को पकड़ लिया। खींचतान हुई। इसके बाद विधायक भागते हुए मजिस्ट्रेट के कमरे तक पहुंच गए। वहां सरेंडर किया। पुलिसकर्मी कोर्ट के बाहर पहुंचे तो सपा और कुछ वकीलों से उनकी बहस हो गई। सरेंडर के बाद जज ने जाहिद बेग को जेल भेज दिया। विधायक के वकील बोले- CJI से करूंगा शिकायत
विधायक पक्ष के वकील तेज बहादुर यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- कोर्ट गेट पर सरेंडर के दौरान पुलिस खींचतान कर रही थी। MLA के हार्ट की बायपास सर्जरी हुई है। बताने के बाद भी वे नहीं मान रहे थे। उन्होंने कहा- कोर्ट कैंपस में इस तरह से व्यवहार करना, बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है। जिस वक्त पूरा घटनाक्रम हुआ, मौके पर पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भी मौजूद थे। लेकिन, उन्होंने भी पुलिसकर्मियों को नहीं रोका। इसकी शिकायत मैं मानवाधिकार आयोग और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से करूंगा। अखिलेश बोले- भाजपा हिंदू-मुसलमान कराती है
सपा मुखिया अखिलेश ने जाहिद बेग मामले में कहा- भाजपा सरकार पहले दिन से हर बात को हिंदू-मुस्लिम करने पर लगी है। अगर कहीं मुस्लिम एंगल निकल गया तो पूरा मुद्दा हिंदू-मुस्लिम बना देते हैं। अखिलेश लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। यह भी पढ़ें:- योगी बोले-सारे माफिया अखिलेश के चचा जान:सपा के दरिंदे कुत्ते की पूंछ जैसे; सपाई लूटते थे, बबुआ 12 बजे तक सोता था सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा- सपा सरकार में माफिया की पैरलर सरकार चलती थी। बबुआ अपने घर के बाहर नहीं निकलता था। दोपहर 12 बजे सोकर उठता था। सारे माफिया इनके चचा जान जैसे हैं। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification