Site icon Skyplusnews

“भाजपा बस यादव-मुस्लमान को टारगेट करती है”:विधायक जाहिद बेग पर हुई FIR पर बोले अखिलेश, भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही

सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे। अखिलेश ने वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही प्रदेश सरकार और सीएम योगी पर तंज कसे। अखिलेश यादव ने कहा, हमने कभी किसी साधू, संत, ऋषि-मुनि और आचार्य पर टिप्पणी नहीं की है। हमने टिप्पणी की है मठाधीश मुख्यमंत्री जी पर। हम लोग कभी किसी पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हम और लोगों को पूजनीय मानते हैं। सबका सम्मान करते हैं। अगर हम सीएम को मठाधीश बोल भी रहे हैं तो ये तो अच्छी बात है, इसमें बुरा मानने जैसा क्या है? भाजपा के लोग फ्रस्टेट हो गए हैं- अखिलेश अखिलेश ने सीएम की भाषा पर टिप्पणी करते हुए कहा, इस सरकार का हर दिन कम हो रहा है। हम आप यहीं पर हैं, आप देखना 6 महीने के अंदर इन लोगों की भाषा इतनी गंदी हो जाएगी कि आप सोच भी नहीं सकते। ये लोग इतना फ्रस्टेट हो गए हैं कि जनता का सामना नहीं कर पाएंगे। भाजपा बस यादव और मुस्लमान पर नजर डाल रही है- अखिलेश बता दें, अखिलेश यादव कन्नौज की छिबरामऊ तहसील में कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार के कामों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा विधायक जाहिद बेग पर हुई एफआईआर पर कहा, ये सरकार केवल यादव और मुस्लमान पर नजर डाल रही है। अगर ये दोनों हैं तो तुरंत कार्रवाई हो जाएगी। अगर घर का कोई कर्मचारी सुसाइड कर ले तो इसमें कौन जिम्मेदार हो सकता है। ये पुलिस भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा की कन्नौज से दुश्मनी है- अखिलेश कन्नौज के विकास को लेकर अखिलेश ने कहा, इन लोगों ने कन्नौज का विकास ठप कर दिया है। इनको कन्नौज से दुश्मनी है, तभी उसका विकास रोक दिया है। यहां की सारी सुविधाओं को बर्बाद कर दिया गया है। यहां बिजली नहीं आती है। बिल ज्यादा आता है। पुलिस की गलत कार्रवाई हो रही है। अब हर थाने पर भष्ट्राचार चल रहा है। पुलिस भी लूटने लगी है अब। मेडिकल-कॉलेज स्टेडियम सब बेकार हो गया है। जिला अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। ये सरकार केवल लूट रही है। सीएम की भाषा देखिए आजकल कितनी बदल गई है। वो सारी सीमाएं पार कर गए हैं। जनता अब उनका साथ नहीं देगी। अब भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सबसे जरूरी है जाति के आधार पर जनगणना हो जाए- अखिलेश अखिलेश ने वन पेंशन-वन इलेक्शन को बहुत बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा, ये लोग इलेक्शन कमीशन को ठप करना चाहते हैं। सबसे जरूरी है जाति के आधार पर जनगणना हो जाए। जिससे लोगों को आबादी के आधार पर सुविधा मिलने लगे। अखिलेश ने आगे कहा, जब चुनाव था तो राशन कुछ और मिलता था, आज क्या मिल रहा है। तहसीलों का हाल सब जान रहे हैं। लोगों के पट्टे के कागज चोरी हुए जा रहे हैं। लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। जनता 10 की 10 सीटें हराएगी भाजपा को। जात के आधार पर बीएलओ अपॉइंट हो रहा है। जात के आधार पर एसडीएम अपॉइंट हो रहा है। सोचिए जात के आधार पर लोगों की भर्ती की जा रही है। भाजपा के सारे वादे कहां चले गए? आप लोग बताइए, किसानों की डीएपी कहां चली गई? किसानों की सुविधाएं कहां चली गई? कर्जा माफ करने की बात कहते थे, सारे वादे कहां गए? जो भी फर्जी एनकाउंटर हुए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। इन एनकाउंटर का टारगेट बस टांग होती है। इसको हमने हाफ एनकाउंटर नाम दिया है। इसकी जांच जरूरी है। वहीं अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं से हंसी मजाक करते हुए कहा, आप लोगों को मिलने में बहुत दिक्कत हो रही है। अगली बार एक टीन शेड बनाऊंगा। उसी में बैठूंगा, अब कमरे में बात नहीं हो पाएगी। एक बड़ा पंखा लगाएंगे। वहां आराम से बैठकर बात करेंगे।

Exit mobile version