Site icon Skyplusnews

कानपुर में सर्राफा कारोबारी का LIVE सुसाइड:एक बार फांसी लगाई तो बच गया, दोबारा फंदा कसकर खूब रोया और लटक गया

कानपुर में सर्राफा कारोबारी ने बुधवार तड़के अपने बेडरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड की पूरी घटना रूम में लगे CCTV में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा कि कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह ने एक बार फांसी लगाई तो जान बच गई। फिर दोबारा फंदा कसकर बनाया, थोड़ी देर खूब रोया और लटक गया। परिवार कलह में सुसाइड की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार भी स्पष्ट कुछ बोल नहीं रहा। घटना कलेक्टरगंज थाना के बिरहना रोड की है। आधे घंटे में 2 बार फांसी लगाई… सुसाइड के दोनों वीडियो में क्या है? जानिए-
पहला वीडियो: आज तड़के 1 बजकर 11 मिनट पर आनंद डायनिंग रूम से बेडरूम में दाखिल होते हैं। कमरे में पंखा फुल स्पीड में चल रहा, उसे बंद करते हैं। थोड़ी देर रूम में टहलते हैं। पंखा जब बंद हो जाता है तो 2 मिनट बाद दुपट्‌टा लेकर आते हैं और पंखे से फंदा बनाकर लटक जाते हैं। 16 सेकेंड तक लटके रहते हैं। मौत नहीं होती तो फंदा खोल देते हैं। चार मिनट तक यानी 1:15 बजे तक ये सब हुआ। दूसरा वीडियो: करीब आधे घंटे बाद 1:38 बजे दोबारा फांसी का फंदा बनाते हैं। फंदा पकड़ कर काफी देर रोते हैं। फिर गले में फंदा डालकर लटक जाते हैं। दो-तीन मिनट तड़पते हैं। फिर शरीर से हरकत बंद हो जाती है और वह दम तोड़ देता है। घर में सिर्फ कारोबारी और उसका बेटा था
सर्राफा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने बताया- मुझे सुबह साढ़े 8 बजे जानकारी मिली। आनंद की बिरहना रोड पर गोकुल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आनंद ने रात में 1 बजे के बाद फांसी लगाई। घर में सिर्फ कारोबारी और उसका बेटा था। पत्नी सास से झगड़ा कर बेटी के साथ फर्रुखाबाद मायके चल गई थी। एक दिन पहले मायके से लौटकर आई थी। आज बुधवार सुबह उनका बेटा करीब 8:30 बजे उठा तो उसे जानकारी हुई कि पिता ने फांसी लगा ली। ACP कलेक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। तीसरी मंजिल में जाकर की खुदकुशी
आनंद सिंह के परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा राजवीर सिंह और बेटी ऐश्वर्या है। साथ में छोटा भाई अमन सिंह और मां मंजू सिंह भी रहती हैं। बिरहाना रोड स्थित मकान में सबसे नीचे गोकुल ज्वेलर्स और दीप ज्वेलर्स के नाम से आनंद का शोरूम है। दूसरी मंजिल पर पूरा परिवार रहता है। रात में परिवार के सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद आनंद तीसरी मंजिल में चले गए। वहीं फांसी लगाई। परिवार वाले पुलिस को कुछ बता नहीं रहें
सुबह बेटा राजवीर पिता को जगाने पहुंचा तो फांसी पर लटकर देख जोर से चिल्लाया। राजवीर की आवाज सुन कर सभी लोग कमरे में पहुंचे। लेकिन, तब तक आनंद की सांसें थम चुकी थीं। सुसाइड करने के पीछे क्या कारण रहा? कलेक्टरगंज इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि घर वाले अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। अंतिम संस्कार होने के बाद घर वालों से पूछताछ की जाएगी। आखिर ऐसा क्या हुआ जो घर वाले छिपा रहे हैं। घटना से जुड़े 3 और फुटेज-

Exit mobile version