झांसी के 5 दोस्तों का मध्य प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। सभी शनिवार को दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करके कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में दतिया-भांडेर रोड पर बसवाह गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में जाकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 4 दोस्तों के साथ दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गया था राजू विश्वकर्मा (45) चिरगांव का रहने वाला था। वह शनिवार सुबह शरद प्रताप, रिंकू समेत 4 दोस्तों के साथ दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद सभी टियागो कार से घर लौट रहे थे। कार शरद चला रहा था। जब वह भांडेर रोड पर बसवाह गांव के पास पहुंचे तो अचानक एक वाहन सामने आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर राजू को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार दोस्त घायल हैं। रोते बिलखते हुए पहुंचे परिजन हादसे की सूचना पर चिरगांव से परिजन दतिया पहुंच गए। राजू का शव देखकर परिजन रोने लगे। इससे माहौल गमगीन हो गया। राजू खेती किसानी करता था। मौत के बाद घर में भी कोहराम मचा है। दूरसडा थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पलटी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।