मैनपुरी की सड़कों पर डिंपल यादव कैंपेनिंग कर रही हैं। 2022 की तरह वो कार में नहीं, पैदल चलती हैं। महिलाओं को गले लगाती हैं। लोगों से समस्याएं पूछती हैं। दावा करती हैं कि भाजपा इस बार 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। बेटी अदिति उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। राजनीति में परिवारवाद के सवाल पर कहती हैं- ब्रजभूषण के बेटे को टिकट देना क्या परिवारवाद नहीं है। हम तो चुनाव लड़ते हैं, जनता चुने या नकार दे। अखिलेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने पर कहती हैं- आप चिंता न करें, हम डेफिनेटली पहुंच जाएंगे। पढ़िए डिंपल का खास इंटरव्यू… सवाल : बेटी अदिति भी प्रचार कर रही हैं, ये उनकी चॉइस है या आपकी?
जवाब : नहीं, नहीं…क्योंकि मैं चुनाव लड़ रही थी और अदिति का ग्रेजुएशन खत्म हुआ है। वो अभी फ्री है। उन्होंने कहा- मम्मा मैं भी प्रचार करना चाहती हूं। तब मैंने कहा ठीक है, गिव मी योर हैंड। सवाल : अयोध्या राममंदिर दर्शन करने कब जा रही हैं? परिवार में इस बारे में बात हुई?
जवाब : जब भगवान बुलाएंगे, हम पहुंच जाएंगे। आप फिक्र मत करिए। इस बारे में अभी परिवार में कोई बात नहीं हुई, लेकिन डेफिनेटली हम जाएंगे। सवाल : सपा पर परिवारवाद के आरोप लगते रहते हैं। राजनीति में परिवारवाद पर क्या कहेंगी?
जवाब : सपा नहीं, भाजपा के परिवारवाद की बात करें तो एक पूरी सीरीज लिख सकते हैं। जैसे बृजभूषण के बेटे को टिकट दिया, क्या ये परिवारवाद नहीं? भाजपा ने दूसरे राज्यों में परिवारवाद का सहारा लेकर सरकारें बनाईं। भाजपा कैसे परिवारवाद पर सवाल कर सकती है? परिवार का कोई सदस्य इलेक्शन में जाता है, तब जनता डिसाइड करती है कि उसे चुनना है या नहीं। सांसद बनेगा या नहीं। ये लोकतंत्र का माध्यम है, जिसके जरिए जनता डिसाइड करती है। कोई सीधे हमें किसी पद पर बैठा नहीं दे रहा। हम चुनाव भी हारे हैं। जनता ही नकारती है, जनता ही स्वीकार करती है। ये लोकतंत्र का बहुत सुंदर तरीका है। सवाल : इंडी गठबंधन यूपी में कितनी सीटें जीत रहा?
जवाब : हम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गठबंधन और सपा भाजपा को 200 सीटें पार नहीं करने देगी। सवाल : इंडी गठबंधन में किसे पीएम फेस देखती हैं?
जवाब : एक एजुकेटेड पर्सन, जो परिस्थितियों को समझते हुए पॉलिसी को सही ढंग से एग्जीक्यूट कर सके। धरातल तक चीजें पहुंचाए, ऐसे प्रधानमंत्री को मैं देखती हूं। सवाल : क्या वो चेहरा अखिलेश हो सकते हैं?
जवाब : नहीं, वो कोई भी हो सकता है, क्योंकि बहुत सारे एजुकेटेड चेहरे हमारे पास हैं। सवाल : चाचा शिवपाल यादव ने आपको क्या आशीर्वाद दिया?
जवाब : (थोड़ा मुस्कुराते हुए) चाचाजी का आशीर्वाद हमेशा रहता है। सवाल : शिवपाल यादव ने अपनी सीट बेटे को दे दी?
जवाब : चाचाजी यहां पर विधायक हैं। उन्हें लगा होगा कि वो इतना समय दूसरे क्षेत्र में नहीं दे पाएंगे। क्षेत्र से उनका एक तरह का अटैचमेंट भी है। मुझे लगता है इसलिए उन्होंने बदायूं सीट आदित्य को लड़ने के लिए दे दी। सवाल : चुनाव में मंगलसूत्र की बातें हो रही हैं। पीएम के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। इसे कितना सही मानती हैं?
जवाब : ये इंडियन पॉलिटिक्स का बहुत लो लेवल है। जब बड़े-बड़े मंचों से इस तरह की बातें नेता कर रहे हैं। युवाओं को नकारात्मक राजनीति का संदेश दे रहे हैं। नेता युवाओं के आइडियल होते हैं। इसलिए भाषा का प्रयोग बहुत सही और सधा होना चाहिए। सवाल : पीएम मोदी के लिए एक लाइन में क्या कहेंगी?
जवाब : पीएम मोदी, उनके लिए तो हजार लाइनें कम पड़ जाएंगी। एक लाइन में कुछ नहीं कह सकती। सवाल : मोदी ने धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण नहीं देने की बात कही। सपा का क्या स्टैंड है?
जवाब : हमने तो जातिगत जनगणना की बात कही है। जातिगत जनगणना कराएं, उसके आधार पर आरक्षण दें। अगर सोच, नीति, नीयत सही है, तो जातिगत जनगणना कराइए। लेकिन 10 साल का कार्यकाल गुजर चुका है, अब तक जातिगत जनगणना नहीं कराई। अब क्या कराएंगे? लेकिन इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो हम जातिगत जनगणना कराकर जिसकी जितनी भागीदारी होगी, उसे वैसा न्याय देंगे। सवाल : मैनपुरी के लिए आपके 2 बड़े ड्रीम वर्क क्या हैं?
जवाब : अगर आप सांसद बनते हैं और सरकार में भी हैं, तो क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करा सकते हैं। केवल सांसद हैं, तब जो धनराशि दी जाती है, उससे हम सीमित काम करा सकते हैं। सड़कें, लाइट, स्कूल बनवा सकते हैं। सवाल : भाजपा डेवलपमेंट और क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर वोट मांग रही है?
जवाब : आज महिला, किसान और युवा इतना परेशान हैं। ऐसे हालात कभी पैदा नहीं हुए। सवाल : सपा कैंडिडेट के लिए मारिया ने वोट जेहाद की अपील की? इसे कितना सही मानती हैं?
जवाब : मैं अपने क्षेत्र में इन्वॉल्व रही हूं, इसे मैंने ज्यादा देखा नहीं है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ऐसी बात की गई होगी। सवाल : क्या अदिति अगले चुनाव में प्रत्याशी के रूप में दिख सकती हैं?
जवाब : अभी जनता को ये सोचना चाहिए कि जो वादे भाजपा ने किए थे, वो पूरे नहीं कर पाई। यूपी विधानसभा चुनाव में इन लोगों ने कहा था एक-एक सिलेंडर होली-दीवाली पर फ्री देंगे। जनता को ऐसे वादे याद रखने चाहिए। जो वादे भाजपा ने चुनाव के दौरान किए थे, चुनाव खत्म होने के बाद वो भूल गई। लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए। सवाल : भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है?
जवाब : लोग इस तरह से देखें, युवाओं को नौकरी नहीं है। किसान नाखुश हैं, महंगाई ज्यादा है। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। भाजपा सिर्फ दबाव की राजनीति करती है। लोकतंत्र खतरे में है। आज लोग प्रदर्शन नहीं कर सकते। जनता वोट करेगी, भाजपा की सरकार देश से जाना तय है। सवाल : मैनपुरी में अपनी जीत को लेकर कितना आश्वस्त हैं?
जवाब : हमें जीत की पूरी उम्मीद है। बस हम अपने वोट शेयर को थोड़ा बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सवाल : चुनावी भागदौड़ में परिवार के साथ आखिरी बार खाने की टेबल पर कब साथ बैठे थे?
जवाब : अभी सबकी अपनी-अपनी टाइमिंग्स हैं। अभी तो ऐसा नहीं हो पा रहा है। सवाल : खाने के टेबल पर जब सब साथ हों, किस मुद्दे पर चर्चा होती है?
जवाब : थोड़ा-बहुत हर क्षेत्र में क्या हुआ, क्या नया है, सब पर बात होती है। इन जर्नल नॉर्मल, बस राजनीति के बारे में चर्चा नहीं करते। ये VIP इंटरव्यू भी पढ़िए VIP इंटरव्यू हेमा मालिनी बोलीं- मोदी-शाह का कॉम्बिनेशन जय-वीरू जैसा:गब्बर कौन है… ये अभी छोड़िए; मथुरा की बारी भी आएगी VIP इंटरव्यू लंदन से लौटीं इकरा बोलीं-मैं किसी से नहीं डरती:भाजपा वालों को हम पहले भी हरा चुके हैं, टिकट के लिए नाम जयंत ने आगे बढ़ाया VIP इंटरव्यू जितिन प्रसाद बोले- वरुण गांधी से किस बात की बातचीत?:वक्त बताएगा कि पीलीभीत किसका गढ़ और क्या है..? यहां हमारी खेती है, बाहरी तो अखिलेश हैं VIP इंटरव्यू केशव मौर्य बोले-भ्रष्टाचारियों की ठीक से कारसेवा होगी:भाजपा हारने के लिए मुस्लिमों को टिकट नहीं देगी, मैं गुंडा नहीं आंदोलनकारी हूं VIP इंटरव्यू रामायण के ‘राम’ को राजनीति में क्यों आना पड़ा:अरुण गोविल बोले- मैंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा, उन्होंने खुद दिया

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification