कानपुर के एक होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत कर मर्डर कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। काफी देर बाद शक हुआ, तो शनिवार शाम वेटर रूम पर पहुंचा। उसने कई बार दरवाजा नॉक किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो वहां युवती का खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना फीलखाना थाना के कराची खाना स्थित होटल गगन सागर की है। लड़की कानपुर के उद्योग की रहने वाली 20 साल की प्रिंसिका थी। आरोपी का नाम प्रियांशु है। वह भी कानपुर के गुजैनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु को अरेस्ट कर लिया है। मौके पर फीलखाना थाने की पुलिस, ACP कोतवाली और फोरेंसिक टीम पहुंची है। खबर अपडेट की जा रही है…