जौनपुर में भाजपा नेता के बेटे की पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन निकाह हुआ। शुक्रवार रात निकहा में जौनपुर में दूल्हे के पक्ष के और लाहौर में दुल्हन के पक्ष के लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता ने पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदार की लड़की से बेटे की शादी तय की थी। बीजा जारी नहीं होने और लड़की की मां की तबीयत खराब होने के चलते ऑनलाइन शादी की गई। नगर पालिका के भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के बेटे अब्बास हैदर का निकाह पाकिस्तान के लाहौर निवासी सैय्यद अली जैदी की बेटी सैय्यदा अंदलीब जहरा के साथ नगर के कल्लू इमामबाड़ा परिसर में वीडियो काल के माध्यम से हुआ। शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद बताया- एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान के लाहौर में रह रहे अपने रिश्तेदार सैय्यद अली जैदी की बेटी अंदलीप जहरा से तय की थी। वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। वीजा नहीं मिल रहा था। इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में भर्ती थीं। ऐसी हालत में लड़की के परिवार वालों से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। शुक्रवार रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में सैकड़ों बारातियों की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह हुआ। वीडियो कालिंग के जरिए लड़की ने निकाहनामा कबूल किया
लड़के पक्ष की ओर से निकाहनामा मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया। वीडियो कालिंग के जरिए लड़की ने निकाहनामा कबूल किया। शिया धर्म गुरु मौलाना महफूज़ुल हसन खान ने बताया- निकाह के लिए इस्लाम धर्म मे लड़की की इजाजत की जरूरत होती है। वीजा जारी करने की अपील
निकाह के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने दुल्हन की विदाई के लिए जल्द वीजा जारी करने की अपील की। ————————- ये भी पढ़ें… करवा चौथ स्पेशल– इस दिन कैसा हो आपका लुक:एक्सपर्ट से जानिए कपड़ों, गहनों, हेयर स्टाइल और मेहंदी के यूनीक आइडियाज रविवार, 20 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूर्योदय से लेकर रात को चांद निकलने तक कठोर निर्जला व्रत रखती हैं और ईश्वर से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन शाम को महिलाएं सुंदर कपड़े पहनती हैं, सोलह शृंगार करती हैं और हथेलियों में मेहंदी सजाती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification