उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को टांग कर पुलिस ने बस में बैठाया और इको गार्डन भेजा। इससे पहले रविवार को कांग्रेसी नेता अनिल यादव ने विरोध जताते हुए दिनेश प्रताप सिंह के गेट पर चोर और बेईमान लिखकर विरोध जताया था। इस बीच मंत्री दिनेश सिंह ने एक और बयान दे दिया। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में ही आकर कहा था ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ और फिर नहीं लड़ीं, पलायन करके वायनाड भाग गईं। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मैं बुजुर्ग हो चुकी हूं। अब बुजुर्ग का मतलब बूढ़ी नहीं तो और क्या होता है। उनका लाइफ स्टाइल तक भारतीय नहीं है। मंत्री दिनेश बोले- प्रियंका गांधी पर जो कहा, मरते दम तक कायम दिनेश सिंह ने कहा- मुझे नहीं लगता है कि 50 वर्ष की कोई महिला खुद को लड़की कहेगी। अगर वह कहती है तो यह लड़कियों का अपमान है। प्रियंका गांधी पर जो मैंने बयान दिया है उस पर 100% कायम हूं और जब तक जिऊंगा कायम रहूंगा, क्योंकि हमने कोई भी गलत बात नहीं कही। प्रियंका गांधी इस समय राजनीति की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी दिल्ली में रहती हैं, अमेठी और रायबरेली में सेवा से जुड़ी थीं, मुरादाबाद में उनकी ससुराल है। फिर भी इन जगहों से चुनाव नहीं लड़ती हैं तो वायनाड से चुनाव लड़ने का कारण भारत का कोई भी नागरिक उनसे पूछ सकता है। पहले देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें… कांग्रेसी कार्यकर्ता विशाल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी का दिनेश प्रताप ने अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये सिर्फ प्रियंका गांधी का नहीं बल्कि देश की सभी महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। बयान से झलकती है खराब मानसिकता
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके लिए उनको माफी भी नहीं मिल सकती। अपने बयान से उन्होंने भाजपा की ओछी मानसिकता को सबके सामने ला दिया है। विशाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। ऐसे बयान उनकी खराब मानसिकता का प्रमाण है। इससे उनके चरित्र की झलक मिलती है। अब पढ़िए, प्रदर्शन पर मंत्री दिनेश सिंह क्या बोले… कांग्रेस की हैसियत दिख रही
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच मंत्री दिनेश सिंह ने कहा- जो प्रदर्शन करने आ रहे हैं, उसमें कांग्रेस की हैसियत दिख रही है। कितनी दयनीय हो चुकी है, मात्र पांच लोग आते हैं और शोर करके मीडिया में फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। यह सब करके प्रियंका गांधी एक्सपोज हो रही हैं, उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। गांधी परिवार ने हमेशा पलायन किया
उन्होंने कहा- बंद मकान पर कुछ लिख देने से कोई कोई लाभ नहीं मिलने वाला। सोनिया गांधी, राहुल गांधी कभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के समर्थन से नहीं जीते हैं, बल्कि दूसरे पार्टी के सहयोग से उन्हें जीत मिली। रायबरेली से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ी थीं पलायन कर गईं, सोनिया गांधी चुनाव लड़ीं पलायन कर गईं और प्रियंका गांधी भी यहां से पलायन कर गई। गांधी परिवार हमेशा पलायन करता है। हमने जीवन में कभी अंडा नहीं खाया, पान नहीं खाया, इलाइची नहीं खाया। मैं पूरा जीवन शाकाहारी रहा हूं। हमने भारत की प्रत्येक नारी का सम्मान किया है। हमने जो कहा है वह उन्हीं बातों को दोहराया है जो प्रियंका गांधी सार्वजनिक मंच से कह चुकी हैं। प्रियंका गांधी को वायनाड से जितना नहीं चाहिए। जीतेंगी या नहीं जीतेंगी यह हम नहीं जानते मगर उन्हें वहां से जितना नहीं चाहिए, यह हम वायनाड की जनता से कह रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification