सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर पहली बार बयान दिया। अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा- डकैत मारा गया तो इनको बुरा लग गया। चिल्ला रहे हैं। सपाई पेशेवर दंगाई हैं। ये लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे। सीएम ने कहा- विरासत में सत्ता मिल सकती है, जज्बा और बुद्धि नहीं। सपा में गुंडों की फौज थी, जितना बड़ा गुंडा, उतना बड़ा ओहदा मिलता था। उनको नहीं पता था कि गुंडे-माफिया यमलोक के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 2017 से पहले पुलिस भागती थी, लेकिन अब पुलिस दौड़ा रही है। दुस्साहस किया तो राम नाम सत्य होगा। सीएम योगी ने 1231 करोड़ रुपए की परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम की बड़ी बातें पढ़िए… 1- पुलिस में भर्ती होकर बेटियां सपा के शोहदों को सड़कों पर जूते-चप्पल से पीटेंगी
पुलिस भर्ती का परिणाम बहुत जल्द आने वाला है। 60200 पदों पर एक साथ भर्ती हो जाए, यह उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के हर जनपद का युवा भर्ती होगा, उसमें भी 15000 सिर्फ बेटियां भर्ती होने वाली हैं, ये जो सपा के शोहदे जगह-जगह बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जब बेटियां ट्रेनिंग पूरी कर आएंगी, तब इनको सड़कों पर जूता-चप्पल से पीटेंगी। ये लोग इसके हकदार हैं। उनकी मरम्मत और डेंटिंग-पेंटिंग का काम भी करेंगी। 2-डकैत मारा जाता है तो सपा कहती है- यह नहीं होना चाहिए
आप देखते होंगे, उनके किसी माफिया शार्गिद को मारा जाता है, तो यह चिल्लाने लगते हैं। जो डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वहां ग्राहक भी बैठे थे।, डकैत उनकी हत्या करके भाग जाता तो हम उनकी जान को वापस कर पाते क्या? ग्राहक किसी भी जाति का हो सकता था। यादव भी हो सकता था, दलित भी। डकैत के भागने पर पुलिस को अगर सुराग नहीं मिलता, तो कहते हैं- अराजकता है। मुठभेड़ में मारा जाता है, तो सपा को बुरा लग रहा है। यह नहीं होना चाहिए था। फिर पूछिए इनसे क्या होना चाहिए। 3- कानून को ठेंगा दिखाने वालों का काम तमाम होगा
2017 से पहले सपाई बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते थे। याद कीजिए, जब मार्च 2017 में सरकार बनी थी, तब मैंने कहा था कि अगर किसी भू-माफिया ने कब्जा कर रखा है, तो 24 घंटे के अंदर खाली कर दे। मैं फिर वही कहूंगा कि जल्दी से खाली कर दें। माफियागिरी नहीं चलने दी जाएगी। कानून को ठेंगा दिखाने वालों का काम तमाम होगा। 4- सपाइयों को मौका मिला तो फिर डकैती शुरू करेंगे
2 साल में 2 लाख सरकारी नौकरी निकालेंगे। 40 लाख करोड़ का निवेश आया है। डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलेगी। युवा अपना खुद का उद्मम लगाना चाहता है, तो 5 लाख का लोन देंगे। ब्याज सरकार देगी। यह सपा कर पाएगी क्या। इनको मौका मिलेगा तो डकैती शुरू कर देंगे। 5- यह लोग बेशर्म, आपस में ही नूरा-कुश्ती कर रहे
एक बेटी के साथ अयोध्या में खिलवाड़ किया गया। क्या ये सही है? हमारे मंत्री संजय निषाद रो पड़े। यह लोग बेशर्म हैं। अपराधी के खिलाफ कार्रवाई हो, यह सपा नहीं चाहती है। कह रहे थे कि यह निर्दोष हैं। सबकुछ तो प्रमाणित हो चुका है। सपाइयों में आपस में ही नूरा-कुश्ती चल रही है। इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं। आप भाजपा का समर्थन कीजिए। विकास और रोजगार की गारंटी हमारी होगी। 6- 2017 से पहले सपा-कांग्रेस के माफियाओं की सरकारें चलती हैं
2017 से पहले यूपी में क्या होता था? सपा और कांग्रेस के माफियाओं की सरकारें चलती थीं। अंबेडकरनगर में भी चलती थी। जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे, वो समझ गए हैं कि यूपी में उनको कभी नहीं आना है। इनका विकास और किसान से कोई लेना-देना नहीं। बेटी की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं। 7- भाजपा भेदभाव नहीं करती है
पीएम मोदी ने कहा था कि तुष्टिकरण की नीति पर नहीं चलेंगे। अगर हम चलते तो क्या कश्मीर से धारा-370 खत्म होती। अयोध्या में लहू बहाने वाले राम मंदिर के पक्षधर थे क्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संकल्प को भी पूरा किया। 40 सड़कें और बाइपास बनेगा। उस पर सिर्फ भाजपा के लोग और हिंदू जाएंगे क्या? सब लोग जाएंगे। भाजपा भेदभाव नहीं करती है। आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह खबर भी पढ़ें.. ​​​​​बजरंग की चुनौती पर बृजभूषण बोले-जरुरत पड़ी तो हरियाणा जाऊंगा:जैसे पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाकर जुआ खेला, कांग्रेस ने पहलवानों को दांव पर लगाया भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान बजरंग पूनिया की चुनौती पर जवाब दिया। रविवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा-मैं कई बार हरियाणा गया हूं। आता-जाता रहता हूं। अगर जरूरत पड़ेगी, तो फिर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification