इन अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताना चाहिए कि ये नया भारत है। नए भारत में राष्ट्र नायकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब चुनाव आते हैं तो सपा के गुंडों को गर्मी चढ़ने लगती है। इनको लगने लगता है कि अब ये लोग फिर से जनता पर कहर ढाने लग जाएंगे। लेकिन भाजपा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उसकी सेवा करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। 4 जून को रिजल्ट आते ही सपा के गुंडों की गर्मी शांत कर दूंगा। यह बात सीएम योगी ने सोमवार को शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के लिए हुई चुनावी सभा में कही। इससे पहले योगी ने उन्नाव और हरदोई में भी चुनावी सभाएं कीं। इनमें उनके निशाने पर सपा-कांग्रेस और INDI गठबंधन रहा। पहले पढ़िए शाहजहांपुर में हुई जनसभा के बारे में योगी बोले- समाजवादी पार्टी के गुंडे प्रतिमा पर चढ़ते हैं
सीएम योगी ने कहा- एक तरफ देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धा और सम्मान देने वाली भाजपा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। 2 दिन पहले सपा ने मैनपुरी में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का काम किया। समाजवादी पार्टी के गुंडे प्रतिमा पर चढ़ते हैं। महाराणा प्रताप की आन-बान-शान का प्रतीक भाला तोड़ने का प्रयास करते हैं। मूर्ति अपवित्र करते हैं। गाली-गलौज करते हैं। ऐसे ही सपा के गुंडों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी अपवित्र करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा- यहां जब हम पहली बार आ रहे थे। तब भौचक्के रहे गए थे। शाहजहांपुर ऐसा जिला है, जहां लाट साहब का जुलूस भी निकलता है। यहां लाट साहब के जुलूस का अच्छे ढंग से स्वागत भी करते हैं। अब पढ़िए हरदोई में योगी ने क्या कहा
हरदोई के शाहाबाद में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर विपक्ष रहा। अपने 17 मिनट के भाषण में 4 बार सबका साथ, सबका विकास की बात कही। यहां से भाजपा ने जय प्रकाश रावत को टिकट दिया है। हम बिना जाति-मजहब देखे 140 करोड़ लोगों की बात करते हैं
उन्होंने कहा- हम बिना जाति-मजहब देखे 140 करोड़ लोगों की बात करते हैं। प्रधानमंत्री भी सबके साथ सबके विकास की बात करते हैं​​​​​। जब सृष्टि का निर्माण हुआ, तो यहां दो तरह के जीव हुए। एक ईश्वर को मानने वाले और दूसरे ईश्वर को न मानने वाले। जो काम सृष्टि की शुरुआत शुरू से चला रहा है, वही आज भी हो रहा है। 65 साल में फ्री राशन क्यों नहीं दिया
योगी ने कहा- एक तरफ विष्णु के अवतार श्रीराम के मानने वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ उनके द्रोही हैं। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई की, क्योंकि वह अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या गए थे। कांग्रेस की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं।​​​​​​ कांग्रेस और सपा के लोग कहते हैं, मोदी कौन-सा राशन अपनी जेब से दे रहे हैं। हम कहते हैं 65 साल आपका शासन था, आप क्यों नहीं दे पाए। अब पढ़िए उन्नाव की सभा में सीएम के बयान की बड़ी बातें सीएम योगी ने उन्नाव के सांसद और तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के समर्थन में भगवंतनगर में जनसभा की। यहां उन्होंने अपने भाषण में पाकिस्तान का जिक्र किया। साथ ही अपनी सरकार के कामों की भी गिनाया। बोले-कांग्रेस मतलब विनाश काले विपरीत बुद्धि
योगी ने जनसभा में कहा- कांग्रेस INDI गठबंधन की सबसे बड़ी भागीदार है। इनका घोषणा पत्र देखो। कांग्रेस मतलब विनाश काले विपरीत बुद्धि। ये कांग्रेस जाते-जाते अपना नर्क भी बिगड़ना चाहती है। सपा सरकार में युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़ाए जाते थे। आज हम उन्हें लैपटॉप और टैबलेट देने का काम कर रहे हैं। आतंकवाद का सामना कैसे होता है और उसका खात्मा कैसे होता है? यह कश्मीर में धारा-370 समाप्त करके मोदीजी ने बता दिया। अब आतंकवाद समाप्त हुआ है। आतंकियों से कांग्रेस के घर जैसे रिश्ते
उन्होंने कहा- अगर हमारे देश में पटाखा भी फट जाता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। उसे मालूम है, लेने के देने पड़ जाएंगे। उसे मालूम है कि नया भारत है, यह छेड़ता नहीं। अगर कोई छेड़ता है, तो उसे छोड़ता भी नहीं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग न सम्मान दे सकते हैं और न सुरक्षा। आतंकवाद से इनका घर का रिश्ता है। जो राम का विरोध कर रहा होगा, हम उसके खिलाफ खड़े होंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification