कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में अपने बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया और देश की अखंडता और एकता को प्रभावित किया है।

सिगरा पुलिस ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 152 के तहत यह मामला दर्ज किया। अशोक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की छवि को खराब किया है।

राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि “भारत में सिखों को पगड़ी पहनने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है,” साथ ही उन्होंने दलित और पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की बात भी की थी।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय समेत अन्य नेता सिगरा थाने पहुंचे और पुलिस को राहुल गांधी के बयान का वीडियो और शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अशोक कुमार ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि सिख समुदाय के लोग पवित्र कड़ा नहीं पहन सकते, पगड़ी नहीं बांध सकते और गुरुद्वारे नहीं जा सकते। इसके लिए हमें लड़ाई लड़नी होगी। यह बयान सिख समुदाय में आक्रोश पैदा कर रहा है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, “राहुल गांधी का अमेरिका में दिया गया बयान देश विरोधी है। उन्होंने वहां कहा कि भारत निर्वाचन आयोग भाजपा के अधीन है, जबकि चुनाव संविधान के अनुसार हो रहे हैं। हम केवल केस ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग करते हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में अपने बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया और देश की अखंडता और एकता को प्रभावित किया है।सिगरा पुलिस ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 152 के तहत यह मामला दर्ज किया। अशोक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की छवि को खराब किया है।राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि “भारत में सिखों को पगड़ी पहनने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है,” साथ ही उन्होंने दलित और पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की बात भी की थी।शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय समेत अन्य नेता सिगरा थाने पहुंचे और पुलिस को राहुल गांधी के बयान का वीडियो और शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया।अशोक कुमार ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि सिख समुदाय के लोग पवित्र कड़ा नहीं पहन सकते, पगड़ी नहीं बांध सकते और गुरुद्वारे नहीं जा सकते। इसके लिए हमें लड़ाई लड़नी होगी। यह बयान सिख समुदाय में आक्रोश पैदा कर रहा है।”भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, “राहुल गांधी का अमेरिका में दिया गया बयान देश विरोधी है। उन्होंने वहां कहा कि भारत निर्वाचन आयोग भाजपा के अधीन है, जबकि चुनाव संविधान के अनुसार हो रहे हैं। हम केवल केस ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग करते हैं।” 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification