बलरामपुर | सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रंगोली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार पाठक ने अपने विचार रखे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पणा पाठक, अंजली, आस्था व खुशी साहू ने हासिल किया। दूसरे स्थान में ममता, गोल्डी पाल, सगुप्ता, रिया, कुमकुम व अंकिता रही। तीसरे स्थान पर सौरभ पाल, संतोष,अभिनव,आकाश व भूपेश रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में प्रियांशु प्रजापति, अक्षया गुप्ता व प्रांशी गुप्ता रहीं। चित्र कला में प्रथम सगुप्ता परवीन, द्वितीय आरती पाल व तृतीय पर रिया सिंह रही। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य संभूनाथ मिश्रा, सुमन दुबे, पुष्पा टंडन, पुष्पेंद्र दिवेदी आदि ने सहयोग किया।