कानपुर में महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। साथ सो रही पोती पर भी हमला किया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने देर रात पड़ोसी कमलेश उर्फ कमलू (60) को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। पुलिस से खुद को घिरता देख कमलू खेतों की तरफ भाग निकला। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कमलू को दौड़ाकर गोली मारी। दाएं पैर में गोली लगते ही कमलू ने सरेंडर कर दिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल की। कमलू 9 साल की बच्ची के साथ बदनीयती करने महिला के घर घुसा था। वह बच्ची को उठाकर ले जा रहा था, तभी महिला की नींद खुल गई। इसके बाद महिला उससे भिड़ गई। कमलू ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए ईंट से सिर पर हमला किया। कमलू ने महिला की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बच्ची चिल्लाने लगी, तो कमलू ने उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। मुठभेड़ के दौरान बोला- भाग जाओ नहीं, सबको मार डालूंगा
एविडेंस कलेक्ट करने के दौरान पुलिस को क्लू मिला कि हत्या का मोटिव न तो पुरानी रंजिश है और न ही लूटपाट। जिस महिला की हत्या हुई है, वह गरीब घर की है। पुलिस ने मुखबिरों के नेटवर्क को एक्टिव किया। पता चला हत्याकांड के बाद क्राइम स्पॉट पर पड़ोस के सभी लोग आए। लेकिन कमलेश जो सबसे ज्यादा एक्टिव रहता था, वो नहीं दिखाई दिया। उसे रात को महिला के घर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कमलू के घर पर दबिश दी। लेकिन वो फरार निकला। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया। रात के अंधेरे में वह गांव वापस लौट रहा था। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही टीम कमलू को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, वह चिल्लाने लगा और बोला- भाग जाओ, नहीं तो सबको मार डालूंगा और फायरिंग करने लगा। 15 मिनट के एक्शन के बाद कमलू पकड़ा गया
पुलिस ने करीब 15 मिनट तक कमलू को स्पॉट पर वॉच किया। वह फायरिंग कर रहा था। इसके बाद जैसे ही कमलू भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गोली चलाई। पैर में गोली लगते ही कमलू ने सरेंडर कर दिया। उसे घायल अवस्था में हैलट अस्पताल लाया गया। अब जानते हैं, कानपुर में हुई वारदात के बारे में… खून से सना मिला महिला का शव, बच्ची की हालत सीरियस
शुक्रवार की सुबह 8 बजे महाराजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुरवामीर गांव में एक घर पर महिला की हत्या कर दी गई है। उसके साथ पड़ोस की बच्ची रात में सोई थी। उस पर भी हमला किया गया है। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्राइम स्पॉट देखते ही अधिकारियों को सूचना भेजी। बच्ची की सांसें चल रही थी, उसे हैलट अस्पताल भिजवाया। क्राइम स्पॉट को सील कर दिया। मौके से खून से सनी ईंट बरामद की। सूचना मिलने के के बाद एसीपी हरीश चंदर और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पूछताछ में पता चला कि जिस महिला की हत्या की गई है, उसका नाम कुसुमा देवी (55) है। कुसमा के पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हिमांशु और गोविंद हैं। दोनों शादीशुदा हैं। हिमांशु कानपुर के नौबस्ता धोबिन पुलिया के पास पत्नी सीमा के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद अजमेर में काम करता है और वहीं पत्नी के साथ रहता है। कुसुमा के घर से 50 मीटर दूर दिनेश का घर है। दिनेश कुसुमा के देवर का बेटा है। दिनेश के मुताबिक- गुरुवार रात को मेरी बेटी प्रियांशी (9) कुसुमा के साथ थी। वो वहीं उनके घर में सो गई। कुसुमा अकेले रहती थी। अक्सर बेटी उनके घर पर ही रुक जाती थी। कुसुमा हर रोज जल्दी उठ जाती थीं। घर के बाहर झाड़ू लगाती थी। लेकिन आज सुबह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं, तो हम लोग उनके घर पर पहुंच गए। कुसुमा देवी का खून से सनी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि मेरे 9 साल की बच्ची का खून से लथपथ थी। उसके सिर पर भी ईंट से हमला किया गया है। मैं चिल्लाते हुए बाहर निकला। इसके बाद मैंने और गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हैलट के ICU वार्ड में भर्ती है प्रियांशी
​​​​​​​प्रियांशी का इलाज हैलट के ICU वार्ड में किया जा रहा है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हैं। सिर पर टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों की माने तो अभी वह खतरे से बाहर है। तमाम टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही कुछ कह पाना सही होगा। पूरे मामले पर डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया- हमने पड़ोसी कमलू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर लिया गया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। उसका इलाज कराया जा रहा है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कानपुर में युवक की पीट-पीट कर हत्या: कोर्ट में बहन की गवाही होनी थी, पहले धमकी दी, फिर मार ही डाला गोविंद नगर के महादेव नगर कच्ची बस्ती में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 30 वर्षीय युवक साहिल की बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह हत्या उसकी बहन मुस्कान की कोर्ट में गवाही रोकने की कोशिश के चलते हुई। मुस्कान एक पुराने मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ आई विटनेस थी। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification