योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में उठी आवाज पर राहुल गांधी और I.N.D.I. अलायंस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। संभल, बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले योगी ने अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात की। योगी ने कहा- यदि मोदी और भाजपा जीतती है तो देश में दीपावली मनाई जाती है। वहीं कांग्रेस कहीं पर जीत रही होगी तो पाकिस्तान खुश हो रहा होगा। इस अंतर को देश की जनता को समझना चाहिए और देश विरोधी तत्वों को नकार देना चाहिए। ‘पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रोजेक्ट कर रहा’
योगी ने कहा- चुनाव आज चरम पर पहुंच चुका है। जो देश के दुश्मन हैं, वह चुनाव के दौरान मोदी के पक्ष में माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगे। कुछ चीजें पूरे देश की जनता को देखनी चाहिए कि कैसे पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रोजेक्ट कर रहा है। पाकिस्तान सरकार का एक पूर्व मंत्री जो बेशर्मी के साथ पुलवामा की घटना का समर्थन करता है, वही व्यक्ति आज राहुल गांधी को सपोर्ट कर रहा है। राहुल गांधी को लेकर खुश हो रहा हो। देश की जनता को इन बयानों से अवेयर होना चाहिए और समझना चाहिए कि इसके पीछे भारत विरोधी ताकतों की मंशा क्या है। ‘कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई’
योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश के अंदर नक्सलवाद भी तेजी से फैला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल के अंदर जो काम किया है, उसके कारण आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को नियंत्रित किया जा सका है। आज देश के अंदर एक सकारात्मक माहौल बना है। कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है। योगी ने कहा- विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक बेहतर माहौल बना है, जिससे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। स्वाभाविक रूप से आम जनमानस का रुझान इन सभी बातों को लेकर मोदी के समर्थन में है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification