शहर के शिव नगर कॉलोनी के बाद अब शहर के ककरही बाजार निवासियों ने मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है। लोगों ने मतदान बहिष्कार का बैनर पोस्टर लगाया। कहा कि न्याय नहीं तो मतदान नहीं किया जाएगा। अयोध्या में 20 मई को फैजाबाद लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। स्थानीय निवासी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं । स्थानीय निवासियों की मांग है कि ककरही बाजार के पीछे परिक्रमा मार्ग के लिए प्रशासन को जीन दी गई थी। इस बैनामा का लोगों को मुआवजा मिल चुका है। जिला प्रशासन अब पीछे जमीन के बजाय मुख्य मार्ग को ही चौड़ा करने जा रहा है। इससे सैकड़ों लोगों के आवास को खतरा बढ़ गया है। अब स्थानीय निवासियों के घर गिराए जाने है। लोगों की मांग है कि जहां प्रशासन को जमीन दी गई है वहीं से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग निकाला जाए। स्थानीय निवासियों ने आज दोपहर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर पहुंचे इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने लोगों के हक के लिए संघर्ष करने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि वे खुद और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव संघर्ष के लिए जाने जाते हैं।इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो किसान-नौजवान और बेरोजगार सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अवधेश प्रसाद ने स्थानीय निवासियों को मतदान के लिए समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मतदान जरूर करें पर इंडी गठबंधन के की सरकार बनाने के लिए। यह सरकार बनने पर समस्या का समाधान अवश्य होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification