लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर 7 मई को वोटिंग है। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। PM मोदी आज इटावा में दोपहर 2:45 बजे और सीतापुर में 4:45 बजे जनसभा करेंगे। फिर शाम को 7:15 बजे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक करीब 2km लंबा रोड शो करेंगे। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदायूं में रोड शो करेंगे। वहीं, CM योगी हरदोई और इटावा में जनसभा के बाद शाम को अयोध्या में मोदी के रोड शो में शामिल होंगे।