ग्रेटर नोएडा में होटल कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव नोएडा से 70 किमी दूर बुलंदशहर की नहर में मिला। उसके शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। 5 दिन पहले बच्चे का होटल से अपहरण किया गया था। पुलिस की 10 टीमें तलाश में लगी थीं, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला था। पुलिस को सिर्फ अपहरण का एक CCTV मिला था। इसमें एक महिला बच्चे को लेकर जाती दिख रही थी। होटल के अंदर गई, बच्ची को बहकावे में लेकर साथ ले गई
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में कृष्ण कुमार का शिवा होटल एंड रेस्टोरेंट के नाम से होटल है। उन्होंने बताया- बेटी की 10 मई को शादी है। इसी सिलसिले में 2 दिन के लिए बाहर गया था। होटल पर बेटा कुणाल (15) बैठा था। बुधवार दोपहर में 2 बजे स्कोडा कार आई। उसमें कई लोग सवार थे। उसमें से एक महिला उतरी और वह होटल के अंदर गई। उसने बेटे को बहकावे में लिया। उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। जब बेटा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो पत्नी ने उसे फोन किया। उसका नंबर ऑफ आ रहा था। पत्नी ने होटल में फोन किया, तो पता चला कि बेटा होटल से चला गया है। बेटे को इधर-उधर खोजा गया। उसके दोस्तों से जानकारी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने CCTV फुटेज चेक किया। मगर होटल का CCTV खराब था। परिजन से सीएम योगी से लगाई थी गुहार
आस-पास लगे CCTV को चेक किया गया। इसमें पता चला कि स्कोडा कार से बेटे का अपहरण किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 10 टीमों का गठन किया। घरवालों ने सीएम से भी बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुलिस अफसरों ने बताया- बच्चे के शव बुलंदशहर की नहर में मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification