कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार (3 मई) को आगरा के फतेहपुर सिकरी में रोड शो किया। कार की छत पर बैठकर 38 मिनट में करीब 1.5 किलोमीटर चलीं। उनके साथ फतेहपुर सीकरी से इंडी गठबंधन से प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी मौजूद रहे। प्रियंका लगातार जनता का अभिवादन कर रही थीं। कभी हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़ती नजर आईं। लोगों ने भी फूल बरसाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। रोड शो बाह तिराहा से होते हुए बस स्टैंड तक चला। लोगों का उत्साह देखकर प्रियंका ने माइक थाम लिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 4 हजार किमी की पदयात्रा कर लोगों की समस्या जानी। सत्ता में आए तो अग्निवीर भर्ती परीक्षा को रद करेंगे। उन्होंने कहा- देश का प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहा है। जनता के साथ पिछले 10 सालों से धोखा किया जा रहा है। हम नौजवानों को रोजगार देंगे। न्याय पत्र में जो घोषणाएं की हैं वह पूरी की जाएंगी। 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification