मेरठ में शनिवार को स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद परिवार के साथ भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूरी घटना CCTV में कैद है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर का है। हत्या की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतका गुलफसा और उसकी छोटी बहन सुमायला की शादी दो सगे भाइयों से हुई थी। 2 साल पहले हुई थी शादी
गुलफसा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी 2 साल पहले नौचंदी के ढवाईनगर गली के रहने वाले स्क्रैप कारोबारी समीर से हुई थी। दोनों का 8 महीने का एक बेटा भी है। शनिवार दोपहर समीर और गुलफसा में झगड़ा हुआ। गुस्से में समीर ने पहले पत्नी की पिटाई की, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह परिवार के साथ भाग गया। आस-पास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, तो मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से नमूने और साक्ष्य इकट्‌ठे किए। पुलिस ने कैमरों की DVR को भी कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने जमकर हंगामा किया
पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने जमकर हंगामा किया। गुलफसा के चाचा ने बताया- 2 साल पहले गुलफसा और उसकी सगी बहन सुमायला की शादी समीर और उसके छोटे भाई मुशील के साथ की थी। शादी में करीब 1 करोड़ रुपए, 45 तोले सोने के जेवरात और लग्जरी कार दी थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा। इसके बाद सास नईमा ने गुलफसा को परेशान करना शुरू कर दिया। गुलफसा इसकी शिकायत समीर से करती, तो वह भी मां का ही पक्ष लेकर झगड़ा करता था। मायके में थी छोटी बहन
चाचा ने बताया- गुलफसा हमसे शिकायत की, तो हम लोगों ने भी समझाया। इसके बाद भी ससुराल वाले उसको परेशान करते रहे। आज हमें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि बेटी की हत्या हो गई। छोटी बेटी सुमायला इस समय मायके में है। सास नईमा और दोनों भाइयों ने हत्या की। पूरा परिवार बच्चों को लेकर और घर पर ताला डालकर फरार हो गया। बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ा था शव
महिला का शव उसके कमरे में बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल को देखने से लग रहा है कि गोली मारने से पहले घरवालों से महिला की हाथापाई हुई, क्योंकि पास में ही महिला की टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं। DVR कब्जे में लेकर गई पुलिस
CO सिविल लाइन अभिषेक त्रिपाठी ने बताया- फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से नमूने ले लिए गए। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की है। आरोपी के घर में CCTV लगे हैं, जिनकी DVR कब्जे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification