राहुल गांधी 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी इनकम का बड़ा सोर्स शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड हैं। जिनमें कुल सवा 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। उनके सोर्स ऑफ इनकम में इस बार बड़ा बदलाव इन्वेस्टमेंट में देखने को मिला। राहुल म्यूचुअल फंड से स्टॉक मार्केट की तरफ शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट घटाकर, पैसा शेयर मार्केट में डाला। राहुल ने 25 कंपनियों के शेयर भी खरीदे हैं। इनमें 4.33 करोड़ का इन्वेस्टमेंट है। 2019 में उनके पास किसी कंपनी का कोई शेयर नहीं था। 10 कंपनियों के म्यूचुअल फंड में 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था। अब यह निवेश घटाकर 7 कंपनियों में कर दिया है। इसकी वैल्यू भी 3.81 करोड़ रुपए है। यानी 2019 की तुलना में 1 करोड़ 19 लाख रुपए कम है। रायबरेली में राहुल ने यह ब्योरा अपने चुनावी हलफनामे में दिया। इसके मुताबिक, 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी है। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी। राहुल ने चुनावी हलफनामे में 9.24 करोड़ चल संपत्ति, जबकि अचल संपत्ति 11.15 करोड़ बताई है। उनके पास 4.20 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। दिल्ली के डाकघर में 61.52 लाख रुपए डिपॉजिट हैं। उनके पास हथियार नहीं है। उन पर 18 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। राहुल के पास 55 हजार रुपए कैश हैं। 2019 में 40 हजार कैश था। तब डाकघर में 39.89 लाख रुपए डिपॉजिट थे। 2.91 लाख रुपए की ज्वेलरी थी। 49 लाख का लोन
राहुल गांधी पर 49.79 लाख का लोन है। 2019 में उन्होंने 72 लाख रुपए के लोन की डिटेल दी थी। राहुल गांधी के पास कुल बैंक बैलेंस 26.25 लाख रुपए है। कोई गाड़ी नहीं, बहन प्रियंका के साथ खरीदी जमीन
राहुल गांधी ने चुनावी हलफनामे में दावा किया कि उनके पास कोई कार या गाड़ी नहीं है। बहन प्रियंका के साथ दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में 3.778 एकड़ की खेती की जमीन ली है। दोनों 50-50% के पार्टनर हैं। इसका मौजूदा मार्केट प्राइज 2.10 करोड़ है। इसके अलावा राहुल गांधी के नाम पर गुरुग्राम में 5,838 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस है। इसका मौजूदा मार्केट प्राइज 9 करोड़ रुपए बताया गया है। अब जानते हैं राहुल की सोर्स ऑफ इनकम के बारे में
चुनावी हलफनामे में राहुल ने बताया- सांसद की सैलरी के अलावा रेंट से आमदनी होती है। रॉयल्टी, बैंक से मिलने वाला ब्याज, शेयर से मिलने वाला डिविडेंट और म्यूचुअल फंड से मिलने वाला कैपिटल गेन भी इनकम का सोर्स है। कृषि भूमि से भी इनकम होती है। कैसे बढ़ी संपत्ति : 2021 में सबसे ज्यादा हुई इनकम
राहुल ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में अपनी आय 1.02 करोड़ रुपए दिखाई। पिछले 5 साल में उनकी सालाना इनकम 1 करोड़ के पार रही। इस हिसाब से उनकी हर महीने 10 लाख से ज्यादा की इनकम है। संपत्ति का डिटेल देते हुए राहुल ने 5 साल के फाइनेंशियल ईयर में इनकम की डिटेल दी। उनकी सबसे ज्यादा इनकम 2021-22 में 1.31 करोड़ रुपए रही। 18 केस, इनमें दो बड़े मामले
राहुल ने देश के कई राज्यों में अपने खिलाफ 18 मामले दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया- मार्च, 2023 में ‘मोदी समाज’ के खिलाफ दिए गए बयान में दोषी रहे हैं। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन 4 अगस्त, 2023 को सजा पर रोक लग गई। अब यह मामला गुजरात की सूरत कोर्ट में है। 2014 में राहुल ने संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। एक संघ कार्यकर्ता ने राहुल पर केस दर्ज कराया, जो महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में चल रहा है। 2016 में असम के गुवाहाटी में मानहानि का केस दर्ज किया गया था। ये मामला कोर्ट में पेंडिंग है। 2017 में बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में RSS को कथित तौर पर जोड़ने के लिए राहुल के खिलाफ मुंबई में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई। 2018 में झारखंड की राजधानी रांची में एक और केस दर्ज किया गया। इसमें राहुल के खिलाफ 20 करोड़ रुपए मानहानि का केस दर्ज है। 2018 में ही महाराष्ट्र में एक और मानहानि का केस दर्ज हुआ। ये मामला मझगांव स्थित शिवड़ी कोर्ट में चल रहा है। 2018 में एडीसी बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 2018 में राफेल फाइटर जेट सौदे पर राहुल ने भाजपा का मजाक उड़ाया। इसमें राहुल के खिलाफ गुरुग्राम की एक कोर्ट में मानहानि का केस किया गया। 2019 में जबलपुर में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हत्या का आरोप लगाया था। इसमें राहुल के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया। 2019 में इसी मामले में झारखंड के चाईबासा और रांची में राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया गया। 2022 में राहुल ने कहा-सावरकर ने आजादी से पहले अंग्रेजों से माफीनामे पर हस्ताक्षर किया। इसमें सावरकर के पोते विनायक सावरकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सुल्तानपुर कोर्ट से फरवरी में मिली जमानत
सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल के खिलाफ हेट स्पीच का मामला पेंडिंग है। उसमें लगातार सुनवाई हो रही है। इस केस के बारे में राहुल ने बताया- उन पर यूपी के सुल्तानपुर में भी केस दर्ज है। यह केस अमित शाह पर किए गए कमेंट को लेकर मानहानि का है। केस 2018 से जुड़ा है। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल ने बयान दिया था। इसमें इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी। राजनाथ सिंह से ज्यादा धनवान स्मृति ईरानी:5 साल में दोनों की प्रॉपर्टी डेढ़ गुना बढ़ी; रक्षा मंत्री के पास कार नहीं स्मृति ईरानी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से ज्यादा धनवान हैं। स्मृति के पास 8.75 करोड़ जबकि राजनाथ सिंह के पास 6.46 करोड़ की प्रॉपर्टी है। हालांकि दोनों की संपत्ति 5 साल में डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को दोनों ने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में इसका ब्योरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification