सहारनपुर में नौतपा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। सुबह से ही पारा बढ़ना शुरू हो गया है। शरीर में पसीने के कारण गलन दिखाई दे रही है। सोमवार की सुबह ही तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 27°C दर्ज किया गया है। वही 2 जून तक कोई भी संभावना राहत की दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा में तापमान 50°C तक पहुंचने की उम्मीद है। पंखे, कूलर और एसी भी नहीं कर रहे काम
नौतपा में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने सूरज तपने लगता है। यहीं कारण है कि हवा, पानी के अलावा पंखे, कूलर और एसी भी गर्मी में साथ नहीं दे पाते हैं। फिलहाल गर्मी के कारण पंखे, कूलर और एसी भी कमरों में कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं। हां, बाजारों में इनकी खरीदारी जरूर बढ़ गई है। लेकिन ये भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। 24 घंटे में ओर बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नौतपा में गर्मी के तेवर ओर तेज होंगे। जिससे पारा 45°C पर पहुंच सकता है। यदि बीते रविवार की बात करें तो पारा 45°C तक पहुंच गया था। लेकिन सुबह को हल्की ठंडी हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन 10 बजे तक ये हवा हीट वेव में बदल गई। पसीने से राहत नहीं मिल सकी। धूप में झुलसने से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे रहे हैं और हाथों में हौजरी के दस्ताने पहने दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हीट वेव से मरीजों की संख्या में इजाफा
नौतपा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें तो बढ़ाई ही साथ ही बुजुर्ग और बच्चों को भी परेशानी में डाल दिया है। रोजाना जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुजुर्ग और बच्चे गर्मी से अधिक परेशान दिखाई दे रहे हैं। हीट स्ट्रोक के मरीज भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं गर्मी के कारण हार्ट, दमा और सांस के मरीजों को परेशानी हो रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe for notification